फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बंदरों के हमले से बचने को दूसरी मंजिल से कूदी युवती, टूटी रीढ़ की हड्डी

Sat, 07 Oct 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डिंपल
विज्ञापन
सहारनपुर। गिल कॉलोनी में बंदरों के हमले से बचने के लिए युवती ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका है, जिसकी अगले माह शादी की तैयारी थी, लेकिन बंदरों की वजह से पूरा परिवार मायूस है।
विज्ञापन

डिंपल के पिता संजय कुमार ने बताया कि वह गिल कॉलोनी में पाना देवी बाजोरिया धर्मशाला के सामने रहते हैं। चार अक्तूबर की रात उनकी बेटी डिंपल धुले कपड़े उतारने के लिए छत पर गई थी। जैसे ही वह छत पर गई वहां पर बंदरों ने उसकी ओर झपट्टा मारा, जिससे वह घबराकर छत से नीचे कूद गई। दो मंजिला छत से गिरने के कारण डिंपल की रीढ़ की हट्टी टूट गई है। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। तीन दिन से डिंपल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रीढ़ की हड्डी टूटने की वजह से वह दर्द में कराह रही है। संजय ने बताया कि श्राद्ध के बाद डिंपल की शादी की तैयारी थी, लेकिन चोट के कारण तैयारी रखी रह गई है। हालांकि लड़के पक्ष के लोग घटना के बाद से पूरी तरह साथ हैं, जो अस्पताल में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

नही मिल रही बंदरों को जंगल में छोड़ने की अनुमति : मिश्रा
नगरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की जिम्मेदारी किसकी है यह बड़ा सवाल है। दरअसल, नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा का कहना है कि बंदर वन्य जीव में आता है, जिसको पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। इस संबंध में वन विभाग को पत्र लिखा गया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम ही पकड़ ले। नागरिकों के हितों को देखते हुए नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर कर दिया है, लेकिन वन विभाग बंदरों को जंगल में छोड़ने की अनुमति नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें