फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भूमिगत लाइन का केबल कटने से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 07 Oct 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के आवास विकास विद्युत उपकेंद्र से कई कालोनियों को होने वाली बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम अचानक ठप हो गई। भूमिगत 33 केवी लाइन का केबल कटने से आपूर्ति बाधित है। इससे काॅलोनियों में अंधेरा छा गया। 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इन दिनों कोर्ट रोड से लेकर दिल्ली रोड तक सड़क बनाने का काम चल रहा है। शुक्रवार की शाम दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी से काम करते समय भूमिगत लाइन का केबल कट गया। इससे आवास विकास, शिवाजी नगर, कमल काॅलोनी, ऑफिसर कालोनी, बापूजी नगर, पंत विहार सहित 15 से अधिक काॅलोनियों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कुछ देर तक लोगों ने बिजली आने का इंतजार किया, लेकिन जब घंटों बीत गए तो लोगों ने अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। केबल कटने की जानकारी मिली। विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबल को ठीक करने का प्रयास किया गया। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सड़क बनाते समय भूमिगत 33 केवी लाइन का केबल कटने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। देर रात तक टीम उसे ठीक करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें