फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक हो रहा जिला अस्पताल

Mon, 18 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड का निरीक्षण करती सीएमएस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिला अस्पताल में अब सिर्फ उपचार ही नहीं छोटे बच्चों को बहलाने के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया है। अस्पताल में भर्ती बच्चों के लिए दीवारों पर  पोस्टर, पेंटिंग और खिलौने भी रखे गए है।
विज्ञापन


जिससे बच्चों को रोते से चुप कराकर उनका मनोरंजन कराया जा सके। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे बच्चें भारी संख्या में भर्ती है। बच्चा वार्ड और एनआरसी इस समय फू ल चल रहे हैं।

इनकी देखभाल करना स्टाफ के लिए काफी मुश्किल कार्य होता जा रहा है। एक ओर स्टाफ की कमी और दूसरी ओर बच्चों का शोरगुल से होने वाली परेशानी को लेकर अस्पताल प्रबंधन भी चिंतित है।
विज्ञापन


इसके लिए अस्पताल द्वारा बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था कराई गई है। अस्पताल में भर्ती बच्चों का मनोरंजन करने के लिए दीवारों पर कार्टून्स, फल, इंद्र धनुष समेत विभिन्न आकर्षक पोस्टर लगाए गए हैं।

जिनमें डोरीमोन, मिक्की माउस, बिजली डक समेत बच्चों के लोकप्रिय कार्टून शामिल है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खिलौने भी वार्डों में बच्चों के खेलने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। जिनसे बच्चे दिन भर खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें