सहारनपुर। साइबर अपराधियों द्वारा छह लोगों के खातों से उड़ाई गई दो लाख रुपये अधिक की राशि को साइबर थाना पुलिस ने वापस कराई है, लेकिन कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले छह लोगों की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिन्होंने बताया था कि लाटरी निकलने और एटीएम कार्ड बंद होने एवं अन्य तरीके से झांसे देकर उनके खाते से नकदी उड़ा ली गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने 44 दिन में पीड़ित लोगों के दो लाख सात हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
इन लोगों से खातों से उड़ाई थी यह रकम
-- रीना जैन पत्नी आशीष कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी के खाते से 24 हजार रुपये
-- राम गोपाल पुत्र चरण सिंह निवासी गांव साधारण सिर थाना नागल के खाते से 19 हजार
-- नमन गुप्ता पुत्र अमित गुप्ता निवासी कृष्णा नगर चिलकाना रोड कोतवाली मंडी के खाते से 50 हजार
-- पुरुषोत्तम कुमार सक्सेना पुत्र डालचंद निवासी शहीदगंज, नगर कोतवाली के 40 हजार
-- रमन कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी गलीरा रोड उत्तराखंड कॉलोनी के खाते से 54 हजार रुपये उड़ाए थे
-- पंकज कुमार पुत्र खेमचंद निवासी मनोहरपुर कोतवाली देवबंद के खाते से 20 हजार रुपये उड़ाए थे