फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रधानमंत्री से दिलवाएं राहुल गांधी के सवालों के जवाब

Sat, 01 Apr 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री से पूछे गए पांच सवालों का जवाब दिलाने की मांग की है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अदाणी प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। प्रधानमंत्री सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि प्रधानमंत्री से इन सवालों का जवाब दिलाया जाए।
इस दौरान प्रवीण चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, नरेंद्र शर्मा, नसीब खान, नीरज कपिल, मुनेश सहगल, मधु सहगल, गुलशेर अल्वी, चेतन लाल, मोहित शर्मा, सतपाल बर्मन, सुकांत कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें