फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बहीखाता पूजन कर व्यापारियों ने किया व्यापारिक नववर्ष का स्वागत

Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
व्यापार भवन में बही खाता पूजन करते व्यापारी
विज्ञापन
सहारनपुर। व्यापारियों ने सामूहिक बहीखाता पूजन कर व्यापारिक नववर्ष का स्वागत किया। इस मौके पर व्यापारियों को मिलावट खोरी और टैक्स चोरी जैसी बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन सभागार में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने सामूहिक बही खाता पूजन किया। पंडित गुलशन पराशर एवं मोहित पराशर ने हवन-पूजन कराया।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारी मिलावट खोरी और टैक्स चोरी जैसी बुराइयों से अपने आपको दूर रखकर समाजसेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी वित्तवर्ष के प्रथम दिन व्यापार मंडल की अचार संहिता का पालन करने का संकल्प लें। इस दौरान महानगर संयोजक राजकुमार विज, संजय भसीन, आरके मल्होत्रा, गुलशन अनेजा, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार नरूला, मुकेश दत्ता, दीपक सैनी, अशोक नारंग, सुरेश सलूजा, नीरज जैन, दीपक खेडा, मदन लांबा, ऋषिराज धींगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, राकेश टाकीज रोड स्थित व्यापारी वैभव भाटिया के प्रतिष्ठान पर भी व्यापारियों ने सामूहिक बहीखाता पूजन किया। सभी व्यापारियों के बहीखातों को तिलक लगाकर विधिवत रूप से नए व्यापारिक वर्ष का शुभारंभ किया। इस दौरान रवि अरोड़ा, सुरेंद्र कुमार, गुलफाम, सोनू, ब्यावर, संजीव शर्मा, यशपाल भाटिया, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें