कलेक्ट्रेट सभागार में होटल संचालको की बैठक लेते डीएम डॉ दिनेश चंद्र
- जिलाधिकारी ने की होटल प्रबंधकों के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सभी होटल, रिसाेर्ट, अतिथिगृह आदि को संचालित करने वाले प्रबंधक अपनी इकाइयों का पंजीकरण सराय एक्ट के तहत कराएं। उन्होंने कहा कि होटल आदि में ठहरने वाले सभी लोगों की वैध फोटो युक्त पहचान पत्र की छाया प्रति और रिकार्ड सुरक्षित रखें।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में होटल, रिसोर्ट, अतिथि गृह आदि के प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को सराय एक्ट पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की वैध फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति एवं रिकार्ड भी सुरक्षित रखें। प्रत्येक यात्री के आने और जाने का समय भी रजिस्टर में दर्ज करें। अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का विवरण भी रखें। सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशमन और सुरक्षा का उचित प्रबंध रखा जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट, उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान संगीता राघव, सीएफओ प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।