फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एनजीटी के आदेशों का पालन करें नदियों के किनारे स्थापित उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिन्डन को प्रदूषणमुक्त कराने के लिए आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि नदियों के किनारे स्थापित उद्योग एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन करें। वह हिन्डन नदी को प्रदूषणमुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित उद्योगों के प्रतिनिधियों को प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति द्वारा निरीक्षण के दौरान दोषी पाए जाने पर उद्योगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उद्योगों से निकलने वाले कचरे एवं गंदे पानी को बिना ईटीपी के किसी भी दशा में नदियों में प्रवाहित न किया जाए। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. डीसी पांडेय ने एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सबंधित उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था एवं उद्योगों के विरुद्ध कृत कार्रवाइयों के बारे में बताया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सीओ सदर अभिलेश सिंह, संयुक्त उपायुक्त उद्योग अंजू रानी, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें