फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की 35 प्रजातियों के लिए बागवान रामबीर सिंह केंद्रीय मंत्री के हाथों पुरस्कृत

विज्ञापन
बागबान रामवीर सिंह चौहान को पुरस्कृत करते केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे व अन्य। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नेशनल मीडिया क्लब दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित मैंगो फेस्टिवल में क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी आम बागवान रामबीर सिंह चौहान को रामकेला, गुलाब खास आदि आम की 35 प्रजातियों के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में नेशनल मीडिया क्लब दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर 27 जुलाई को एक दिवसीय मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी आम बागवान रामबीर सिंह चौहान को उनके द्वारा फेस्टिवल में लाए गए गुलाब खास, रामकेला, चौसा, रटौल, दशहरी, लंगड़ा आदि 35 प्रजातियों के आम के लिए केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार महेंद्र नाथ पांडेय व चेयरमैन नेशनल मीडिया क्लब रमेश अवस्थी ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर गांव पहुंचे बागवान रामबीर सिंह चौहान ने बताया कि उनके द्वारा आम महोत्सव में वैदिक विधि से तैयार आम का प्रदर्शन किया गया था। इसमें एक आम का नाम सरदार उधम सिंह चौसा तथा दूसरे का नाम शिखर धवन देसी रखा गया है। इसे आम महोत्सव में दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ले जाए गए चौसा आम को महेंद्र नाथ पांडे अपने साथ लेकर गए। इस अवसर पर मैंगो फेस्टिवल में उपस्थित कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने बागबान रामबीर सिंह चौहान को क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें