फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.87 लाख बच्चों को खिलाई गईं एल्बेंडाजोल की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को 8.87 लाख से अधिक बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में एक साल से 19 साल तक के बच्चों ने एल्बेंडाजोल की गोलियां खाईं।
विज्ञापन

जिले में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का अभियान 20 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन बीच में कांवड़ यात्रा के चलते अभियान को आगे बढ़ाकर 29 जुलाई कर दिया था। शुक्रवार को जिले के सरकारी, निजी स्कूलों, सहायता प्राप्त, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों पर एक व दो साल के बच्चों को आधी गोली और उससे ऊपर 19 साल तक के बच्चों को एक गोली दी गई। बच्चों ने भी उत्साह के साथ पेट के कीड़े मारने वाली दवा ली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि इस गोली का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अगर हम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तो कृमि संक्रमण से बचाव हो सकता है। एल्बेंडाजोल के सेवन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को 8,87,683 बच्चों ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई, जबकि हमारा लक्ष्य 16,18,832 बच्चों को दवा खिलाने का है। अब जो बच्चे रह गए हैं, उन्हें एक अगस्त से तीन अगस्त तक चलने वाले मापअप राउंड के तहत गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें