फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बेटी की उपलब्धि पर पूरा शहर गौरवान्वित, शगुफा साबरी ने कैलीग्राफी में लिखी कुरान

Sun, 05 May 2024 10:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर की बेटी की उपलब्धि पर परिजन और शहर के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बेटी शगुफा साबरी ने कैलीग्राफी के माध्यम से कोरे पन्नों पर कुरान शरीफ लिखकर बड़ा काम किया है।
विज्ञापन
कैलीग्राफी में लिखी कुरान के साथ शगुफा। स्रोत- शगुफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर की बेटी ने कैलीग्राफी के माध्यम से कोरे पन्नों पर कुरान शरीफ लिखकर नाम रोशन किया है। उसकी उपलब्धि पर परिजन एवं नगरवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


गंगोह के नगर के मोहल्ला बाहुद्दीन निवासी अब्दुल कलाम साबरी की बेटी शगुफा साबरी वर्तमान में देहरादून के आदर्श नगर में रह रही हैं। बचपन से चित्रकला का शौक रखने वाली शगुफा ने बताया कि उसने फरवरी 2022 में कैलीग्राफी कला के माध्यम से कुरान लिखना आरंभ किया था। उसने बताया कि करीब दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद वह अपने इस कार्य में सफल हो पाई। इस दौरान उसे जब भी वक्त मिलता था वह तभी कुरान लिखने बैठ जाती थी। 20 वर्षीय शगुफा ने 12वीं पास किया है। आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही है।

उधर, मदनी मदरसे के मोहतमिम मौलाना अजहर मदनी ने बताया कि कुरान शरीफ में कुल 30 पारे जिनमें 114 सूरतें अर्थात अध्याय हैं और 6666 आयतें हैं। अरबी भाषा में होने के चलते इसे हाथ से लिखना काफी मुश्किल काम है। कैलीग्राफी के जरिए लिखना तो और भी ज्यादा कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि शगुफा की उपलब्धि वास्तव में बहुत बड़ी है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज
विज्ञापन

यह है कैलीग्राफी
कैलीग्राफी अच्छी लिखावट का शिल्प और विजुअल आर्ट है। इसमें शब्दों को अलग-अलग तरीकों से उकेरा जाता है। सामान्य तौर पर शब्दों को ज्यादा प्रभावी दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इसमें खास तरह के पेन, ब्रश और पेंसिल आदि का प्रयोग होता है।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें