पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा महानगर महिला मोर्चा की जिला मंत्री कोमल गुर्जर ने गंगोह के तीतरों रोड स्थित एक गार्डन में महापंचायत का आह्वान कर रखा था। टकराव के आसार को देखते हुए पुलिस-प्रशसन ने महापंचायत को अनुमति नहीं दी थी। शुक्रवार को दिन निकलते ही पुलिस ने गार्डन पर ताला जड़ दिया था और गंगोह कोतवाल से लेकर एसडीएम खुद मौके पर मौजूद रहे।
कुछ लोग महापंचायत के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें खदेड़ दिया। समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कुछ देर के लिए सड़क पर भी जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद भीड़ बाईपास मार्ग स्थित सपा नेता नक्षत्रपाल चौधरी के आवास पर इकट्ठा हुई। तभी कार सवार किसी अन्य महिला को कोमल गुर्जर समझकर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और महिला समेत किसी अन्य स्थान पर ले गई।
पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा कि सम्मानित लोगों के पर लाठीचार्ज और उनके घर पर पुलिस भेजकर उन्हें प्रताड़ित करना गलत है। इसकी निंदा करते हैं।
इस प्रकरण को पार्टी हाईकमान के सामने रखा गया है। बिना वजह पार्टी की छवि खराब हो रही है। पार्टी हाईकमान की तरफ से कोमल गुर्जर को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है।
- डॉ. महेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा
पंचायत के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी। इस वजह से पंचायत नहीं होने दी गई। तीन लोगों को मौके से पकड़ा गया था, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
- सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नकुड