फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहवास हालत में शिव चौक पर फेंक गए आरोपी
विज्ञापन

दो नामजद सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/गंगोह। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी बदहवास हालत में लड़की को कस्बे शिव चौक पर फेंक कर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के बाद गांव आसराखेड़ी निवासी दो लड़के छात्रा को मिले, जिन्हें छात्रा पहले से जानती थी। क्योंकि, उसके रिश्तेदार भी आरोपियों के गांव में रहते हैं। आरोपियों ने छात्रा को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर पहले से तीन युवक और मौजूद थे। आरोप है कि छात्रा के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी बदहवास हालत में छात्रा को शिव चौंक पर छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। छात्रा रोने लगी। पता लगने पर सीओ मुनीश चंद्र और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले गए। पता लगने पर परिजन भी थाने पहुंचे। छात्रा ने उसके साथ हुई दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी और आरोपियों के नाम बताए। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि दो आराेपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें