फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में पीजी सीट वृद्धि के लिए धनराशि आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
-2.72 करोड़ में से 82.88 लाख रुपये शासन से किए गए जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) सीट की वृद्धि के लिए शासन ने अनुमोदित लागत के सापेक्ष 40 फीसदी धनराशि जारी कर दी गई है। इससे कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा।

अंबाला रोड स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2021 में पीजी कोर्स की मान्यता मिली थी। कोर्स की मान्यता मिल जाने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में पीजी करने में सहूलियत मिली थी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में नौ सीटें पीजी की हैं। छात्र एमडी और एमएस की पढ़ाई कॉलेज में कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब शासन ने सहारनपुर सहित आठ मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीट की वृद्धि के लिए धनराशि जारी की है। उनमें सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए 82.88 लाख रुपये जारी हुए हैं, जबकि भारत सरकार द्वारा अनुमोदित लागत 2.72 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। आवंटित धनराशि को पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से एनएनए के खाते में हस्तांरित की गई है।



-पूर्व में भेजा गया 29 पीजी सीटों का प्रस्ताव

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की 29 सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी पूर्व में भेजा जा चुका है। पूर्व प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने एमडी मेडिसिन और एमएस ऑथोपैडिक्स सहित सात नए विषयों में पीजी सीट की आवश्यकता बताई गई थी। जिससे राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हो सके।
विज्ञापन




वर्जन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी सीट की वृद्धि के लिए शासन ने कुछ धनराशि आवंटित की है। फिलहाल कॉलेज में पीजी की नौ सीटें हैं। आगे भी सीटों को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जा सके।



- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें