फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गूंजे वीर बजरंगबली के जयकारे

विज्ञापन
गंगोह के श्री बालाजी धाम में स्थापित श्री बालाजी महाराज की पंचमुखी प्रतिमा
विज्ञापन
जनपद में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन

सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक, शोभायात्रा भी निकाली



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिले में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वीर बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महानगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हनुमान जी और भगवान शंकर की झांकी आकर्षण केंद्र रही। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

दिल्ली रोड स्थित श्री सालासर धाम में प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय के सानिध्य में चेन्नई से आए पंडित रामा स्वामी और उज्जैन से आए पंडित सुदर्शन ने पाठ के साथ विभिन्न सुगंधित द्रव्यों और पुष्पों से हनुमान लल्ला का महा अभिषेक कराया। श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और 108 कन्याओं का पूजन कर प्रसाद बांटा। शाम के रास मंडल के कलाकारों ने भजनों पर प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राजेश मेहता, रमन मक्कड़, अभिषेक, संजय धमीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में चल रहे अखंड रामायण पाठ को विश्राम दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा रहे। अखिल, देविका, रीता आनंद, अयोध्या ने जन्मोत्सव आपका हम आज मनाएंगे, झूमेंगे नाचेंगे और हम खुशियां मनाएंगे आदि भजनों के जरिए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने कहा हनुमान जी कलयुग में चिरंजीवी हैं। सच्चे भाव से की गई भक्ति को तुरंत स्वीकार करते हैं। हनुमान चालीसा पाठ विशेष फलदाई होता है। इस दौरान मनीष जायसवाल, दीपक सहगल, कमल शर्मा, अनिल सैनी, सुरेंद्र, नवीन वालिया, प्रदीप पांचाल, अखिला आदि मौजूद रहे।

-

प्रभु को अर्पित किए 56 भोग

सहारनपुर। श्री सर्वगुण संपन्न कष्ट निवारण बालाजी धाम ब्रह्मपुरी कॉलोनी में श्रद्धाभाव से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बालाजी महाराज का सुंदर शृंगार कर 56 भोग अर्पित किए।

केदार प्रसाद भारद्वाज, अर्चना भारद्वाज, कृष्णा भारद्वाज ने आरती उतारी। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें बालाजी महाराज रथ में विराजमान होकर चले। यात्रा में बालाजी महाराज, हनुमान जी, भगवान शंकर, सीता राम, राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा क्षेत्र की परिक्रमा कर धाम पहुंचकर संपन्न हुई।
-

31 फिट ऊंची मूर्ति रही आकर्षण का केंद्र

सहारनपुर। जनता रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संत स्वामी दीपांकर महाराज ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रभु की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में 31 फिट ऊंची हनुमान जी मूर्ति आकर्षण केंद्र रही। मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शामिल हुए। इस दौरान बाबा गोपाल दास, सूर्यकांत राणा, योगेश दीक्षित, जयवीर राणा, विवेक मनोचा, गुलशन पराशर, सुरेंद्र कपिल, सुशील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




हनुमान जी का शृंगार किया

अंकित विहार कॉलोनी स्थित गौरी शंकर मंदिर में श्री राम सेवा समिति क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। हनुमान के जयकारों वातावरण भक्तिमय बना रहा। समिति के पदाधिकारियों ने हनुमान के स्वरूप सुंदर शृंगार किया। इसके साथ ही श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। उधर, सिद्धपीठ बागशिवाला गोटेश्वर महादेव मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें