बाइक सवार की टक्कर से फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। आरोपी बाइक सवार को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला सड़क पार निवासी गुलजार (50) बस स्टैंड पर सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर फल बेचता था। दोपहर के समय वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज गति से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सिर सड़क से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाई और गुलजार को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, बाइक सवार जिशान पुत्र जीमल निवासी गांव शंकलापुरी थाना देहात कोतवाली पुलिस को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवबंद। मिरगपुर गांव के रविंद्र ने मुजफ्फरनगर निवासी कार चालक साहिल के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बताया कि शिक्षक नगर निवासी उसके बहनोई विनोद नागर टाटा मैजिक में मुजफ्फरनगर से आ रहा था। घलौली चैक पोस्ट के समीप कार ने टक्कर मारी थी। जिसमें विनोद घायल हो गया था।