फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जुलाई- अगस्त से शुरू होगा फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। कंपनी बाग में बन रहा फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र जुलाई-अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

कंपनी बाग परिसर में बनाया जा रहा फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके बनने से जनपद के किसानों को अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त फलों और सब्जियों की अगेती पौध आसानी से मिल सकेगी। इसमें फलों और सब्जियों की पौध तैयार करने के लिए जरूरी कीट अवरोधी नेट हाउस, हाईटेक पॉली हाउस,महिला छात्रावास और भूमिगत सिंचाई प्रणाली आदि तैयार की गई हैं। इसके शुरू होने से जनपद के किसानों को अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों और फलों की पौध सस्ती दरों पर मिलेगी। जिससे किसान अगेती सब्जियों की खेती कर उसे बढ़िया भाव पर बाजार में बेचकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। कंपनी बाग में फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र जुलाई 2018 में स्वीकृत हुआ था।
- अगेती सब्जियों से बढ़ेगा किसानों का मुनाफा
फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में फलों और सब्जियों की अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त पौध तैयार की जाएगी। सब्जियों में टमाटर, गोभी, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, करेला, खीरा, लौकी आदि की पौध तैयार की जाएगी। फलों में लीची, आम, अमरूद, पपीता, आड़ू, जामुन आदि के पौधे तैयार होंगे। अगेती सब्जियों को बाजार में बेचकर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन - कंपनी बाग परिसर में बन रहे फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। तकनीकी व्यवस्था भी अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि केंद्र जुलाई-अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से जनपद के किसानों को फल एवं सब्जियों की उच्च गुणवत्तायुक्त अगेती पौध उपलब्ध होंगी। - पूजा, प्रभारी संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र।- पूजा, प्रभारी संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें