सहारनपुर। मुरादाबाद-रोजा मंडल के बंथरा व रसुइया रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण का काम चल रहा है। जिसके चलते सद्भावना और नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार यानि आज से चार दिन तक रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
बंथरा और रसुइया रेलवे स्टेशन पर छह अप्रैल से लूप लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इस काम के लिए रेलवे ने अलग-अलग दिन ब्लॉक लिया है। जिस वजह से ट्रेन नंबर 14511 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस आठ अप्रैल से 11 अप्रैल तक नहीं चलेगी। यह ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर सहारनपुर आती है। ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस आठ अप्रैल से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, लक्सर होते हुए सहारनपुर से होकर चंडीगढ़ जाती है।