फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: फ्रांसीसी नागरिकों ने देवबंद के योग गुरु से ली योग की शिक्षा

Mon, 20 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में फ्रांस के नागरिकों को योग शिक्षा के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते योग गुरू डा. अरूण
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। योग की शिक्षा लेने फ्रांस के नागरिकों का एक दल सोमवार को देवबंद पहुंचा। उन्होंने योग गुरु डाॅ. अरुण योगी से योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का प्रशिक्षण लेने के साथ ही भारतीय संस्कृति के दर्शन कर स्वयं को धन्य माना।
विज्ञापन

फ्रांस की योग शिक्षिका इसाबेल के नेतृत्व में 12 दिन प्रवास के दौरान सोमवार को देवबंद पहुंचे फ्रांसीसी नागरिक योग सीखने के साथ ही भारतीय संस्कृति से भी रूबरू हुए। इससे पहले उन्होंने शुक्रताल में शुकदेव मंदिर के दर्शन किए, जहां पर 5000 वर्ष से भी ज्यादा पुराने वट वृक्ष के दर्शन कर वह अभिभूत हो गए। इसाबेल ने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश का भ्रमण कर उन्होंने भारतीय संस्कृति को जाना है। उन्होंने बताया कि भारत उन्हें अपना दूसरा घर लगता है। योग का अनुभव उनके लिए बिल्कुल अलग था। योग के इस ज्ञान को वह फ्रांस में जाकर वहां के लोगों को भी सिखाएंगे। डाॅ. अरुण ने बताया कि नित्य योग करने से अवसाद, क्रोध, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों से निजात मिलती है। उन्होंने फ्रांसीसी नागरिकों को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फ्रांसीसी नागरिकों में कोह लीना, कैथरीन, थीबू, मैगी, जोएल, क्रिसटेल, क्रिस्टला व मार्गेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें