फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: चौबीस घंटे में दूसरी बार लीक हुई चीनी मिल की बाॅयलर ट्यूब

Mon, 20 Feb 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में चौबीस घंटे के अंदर दूसरी बार बाॅयलर की ट्यूब लीकेज होने से मिल चालू होने में देरी हो रही है। तकनीकी खराबी के चलते लगातार दूसरे दिन चीनी मिल बंद रहा जिसके कारण गन्ना किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे फटी बाॅयलर नंबर पांच की ट्यूब ठीक करने के बाद सोमवार की सुबह जब फिर से मिल को चालू करने का प्रयास किया तो बॉयलर नंबर 4 की ट्यूब लीकेज हो गई। इससे एकबारगी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। ट्यूब लीकेज होने से 450 डिग्री सेल्सियस तापमान का गर्म पानी स्टीम के साथ बाहर निकला। गनीमत रही कि कोई इसकी जद में नहीं आया। बाॅयलर बंद होने से पूरा चीनी मिल बंद पड़ा है।
मिल दो दिन से बंद पड़ी होने के कारण किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चीनी मिल के टेक्निकल इंजीनियर प्रशांत शर्मा ने बताया कि बॉयलर बहुत पुराने हो गए हैं। पुराने पार्ट्स होने के चलते बॉयलर के उपकरण कमजोर पड़ गए हैं जिसके चलते ट्यूब लीकेज हो रही है। उन्होंने बताया कि बॉयलर नंबर चार या पांच मुख्य होते हैं और इन्हीं के द्वारा ही पूरा मिल चलता है। चीनी मिल जीएम ललित कुमार ने बताया कि बॉयलर की लीकेज को ठीक करा दिया गया है। प्रेशर बनाया जा रहा है और जल्द ही मिल चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें