फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निवेश के नाम पर दो गुना लाभ का लालच देकर 10 लाख रुपये की ठगी

Tue, 29 Jul 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बहलोलपुर निवासी महिला से निवेश के नाम पर दो गुना लाभ का लालच देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर महिला से अभद्रता की गई। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता सोनिया देवी ने आरोप लगाया कि जय एग्रो बायो साइंस कंपनी के तीन भागीदार मयंक, संजीव व सुशील ने झांसा देकर दस लाख रुपये ऐंठ लिए। यह रकम पीड़िता ने खेत के पेड़ बेचकर और परिवार से उधार लेकर जुटाई थी।
आरोप है कि शुरुआत में कुछ किस्तों में रुपये वापस किए गए, जिससे विश्वास बनना, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। महिला आठ मई को रुपये मांगने कंपनी कार्यालय पहुंची। आरोप है कि वहां महिला के साथ अभद्रता की गई। आवाज सुनकर राहगीरों ने जान बचाई। मामले की शिकायत थाना सदर बाजार में की गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मयंक, संजीव कुमार और सुशील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें