फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। घर से दुकान में सामान लेने निकली किशोरी को चार युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर दो आरोपियों को दबोचा। हालांकि पीड़ित के परिजन पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बेटी के पिता ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया चार युवकों ने उसकी बेटी को अगवा किया। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश देकर किशोरी को बरामद किया। साथ ही दो आरोपी भी पुलिस ने पकड़ लिए। बरामद किशोरी ने पुलिस और परिजनों को बताया कि वह रविवार की शाम दुकान पर सामान लेने गई थी कि तभी उसके मुंह पर कपड़ा डालकर आरोपी उसको उठाकर ले गए थे। किसी अज्ञात स्थान पर चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि पीड़ित पक्ष को डरा धमकाकर समझौते का दबाव बना रही है। पीड़ित के पिता ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि पीड़ित पक्ष पर पुलिस किसी तरह के समझौते का दबाव नहीं दे रही है। पीड़ित को परिजनों को न सौंपकर मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं, अन्य को तलाश किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पीड़ित के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें