फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कारोबार करते चार ट्रांसपोर्ट दफ्तर सील

Sun, 02 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सील की कार्रवाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में तमाम प्रयासों के बावजूद टीपी नगर में शिफ्ट नहीं होने वाले ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ विकास प्राधिकरण और प्रशासन ने सख्त तेवर अपना लिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चिलकाना रोड और मंडी समिति रोड पर चल रहे चार ट्रांसपोर्टरों के आफिस और गोदामों को सील कर दिया है।

शनिवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर और विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंडी समिति रोड और चिलकाना रोड पर चल रहे चार ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सील लगा दी है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने  बताया कि चिलकाना रोड पर एमबी ट्रांसपोर्ट, ओकारा ट्रांसपोर्ट और माता ट्रांसपोर्ट के आफिस और गोदामों को सील कर दिया गया है। 

 इसके अलावा मंडी समिति रोड के ग्रीन करियर ट्रांसपोर्ट को भी सील किया गया है। इन ट्रांसपोर्टरोें पर रोक के बावजूद काम होते पाया गया। उन्होंने बताया कि शहर में कार्य कर रहे अधिकांश ट्रांसपोर्टरों को टीपी नगर में शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बाद भी शहर में कई ट्रांसपोर्ट अभी भी कार्य कर रहे हैं। जिससे शहर में जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी ट्रांसपोर्ट को शहर के बीच में कार्य नहीं करने दिया जाएगा। विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें