सहारनपुर। मुरादाबाद मंडल में आलमनगर-शाहजहांपुर सेक्शन के टोडरपुर स्टेशन पर तीन से पांच अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चलेंगी। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा।
ट्रेन नंबर 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस तीन अप्रैल को जम्मूतवी से एक घंटे पांच मिनट की देरी से चलेगी। 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस चार अप्रैल को जम्मूतवी से एक घंटे पांच मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता सियालदाह एक्सप्रेस दो से चार अप्रैल तक रास्ते में एक घंटे रोककर चलेगी। 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस दो अप्रैल को जम्मूतवी से 65 मिनट देरी से चलेगी।
लेट पहुंची होली स्पेशल ट्रेन
होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंच रही। 05565 सहरसा (बिहार)-सरहिंद होली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सहारनपुर में अपने तय समय से डेढ़ घंटे लेट आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।