फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो साल बाद भी चार ट्रेनें नहीं आईं पटरी पर

Thu, 19 Jan 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान बंद हुईं चार ट्रेनें दो साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी हैं। 14 ट्रेनें कोहरे के कारण पांच मार्च तक रद्द हैं। जिनका संचालन हो रहा उनमें से कई ट्रेनें कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिससे यात्री खासे परेशान हैं। बंद ट्रेनों को शुरू कराने के लिए जनप्रतिनिधि पत्राचार कर चुके हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से गुजरने वाली हजरत निजामुद्दीन-अंबाला, मेरठ-अंबाला, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर और हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस अभी भी बंद हैं, जबकि दिल्ली, लखनऊ, अंबाला की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोहरे के कारण गत दिसंबर से पांच मार्च तक जनसेवा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनें रद्द हैं। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में ट्रेनें बंद हो गई थी। उसके बाद से जैसे-जैसे कोरोना का प्रकोप कम हुआ तो धीरे-धीरे ट्रेनें भी पटरी पर लौटने लगी थी, लेकिन चार ट्रेनों का दो साल बाद भी संचालन नहीं हो सका है।
ये था बंद ट्रेनों के चलने का समय
ट्रेन नंबर 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर निजामुद्दीन से चलकर सहारनपुर में दोपहर 11:45 बजे पहुंचती थी। 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर अंबाला से सहारनपुर में शाम 5:10 बजे आती थी। ट्रेन नंबर 54541 मेेरठ-अंबाला पैसेंजर मेरठ से सहारनपुर में सुबह 8:45 बजे आती थी, जबकि 54542 अंबाला-मेरठ पैसेंजर अंबाला से सहारनपुर में शाम 6:30 बजे पहुंचती थी। ट्रेन नंबर 54251 लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर रात आठ बजे आती थी, जबकि 54252 सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर सहारनपुर से सुबह 8:20 बजे रवाना होती थी। ट्रेन नंबर 13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस सहारनपुर में रात 3:15 बजे आती थी। 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस अमृतसर से चलकर सहारनपुर में रात 12:15 बजे पहुंचती थी। यदि इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो जाए तो यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जल्द कराएंगे शुरू
नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि जो ट्रेनें कोरोना महामारी के दौरान बंद हो गई थी, उनका दोबारा संचालन कराया जाएगा। इस संबंध में वह पूर्व में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख चुके हैं और वार्ता भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें