फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्टांप प्रकरण में तीन फर्म सहित चार को किया ब्लैक लिस्ट

Thu, 29 Feb 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के चर्चित स्टांप प्रकरण में नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर स्टांप में कूटरचना करने की दोषी तीन फर्म को ब्लैक लिस्ट किया है। एक अन्य फर्म को समय से जमानत राशि जमा नहीं कराने पर ब्लैक लिस्ट किया गया है, जबकि एक फर्म को डीबार किया गया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से संबंधित ठेका फर्मों के स्वामियों में खलबली है।
विज्ञापन

बीते दिनों जांच में नगर निगम के ठेकों की पत्रावलियों में लगेे ई-स्टांप कूटचरित पाए गए थे, जिनके मूल्यों से छेड़छाड़ की गई थी। इसके अलावा अन्य ठेकों में कम स्टांप लगे हुए पाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने एआईजी स्टांप को बीते चार साल के ठेकों की पत्रावलियों में लगे स्टांप की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में करीब 33 लाख रुपये के स्टांप कम लगे पाए गए थे। तमाम जांच और गड़बड़ियों को देखते हुए नगर निगम ने स्टांप में गड़बड़ी करने वाली तीन फर्मों को ब्लैक लिस्ट किया है।
इनमें स्टांप में कूटरचना करने वाली शिवांशी कांट्रेक्टर, जावेद अहमद और जमीर अहमद फर्म शामिल हैं। साहू ट्रेडर्स नाम की फर्म, जिसके पास जुबली पार्क की पार्किंग का ठेका था को समय से जमानत राशि जमा नहीं करने पर ब्लैक लिस्ट किया गया है। इनके अलावा नगर पथ विक्रेता की ठेका प्रक्रिया में शामिल एक और फर्म को दस्तावेजों में गड़बड़ी के चलते डीबार किया गया है। अपर नगरायुक्त राजेश कुमार यादव ने चार फर्माें को ब्लैक लिस्ट किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें