फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस हिरासत में यूपी-उत्तराखंड के चार बदमाश, पूछताछ जारी

Thu, 03 Oct 2024 05:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। करीब एक सप्ताह पूर्व खेड़ामुगल क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदार से हुई 44 हजार रुपये की लूट की घटना का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। बताया गया है कि पुलिस ने यूपी और उत्तराखंड के चार बदमाशों को हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विगत 27 सितंबर को डांकोवाली निवासी लकड़ी ठेकेदार बहादुर शाह ट्रैक्टर चालक पंकज के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह खेड़ामुगल क्षेत्र के मकनपुर गांव में पहुंचे तो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला करते हुए बहादुर शाह से 44 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। मारपीट में ठेकेदार का एक हाथ भी टूट गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मामले में देवबंद, शिवपुर और उत्तराखंड के झबरेड़ा और थाना मंगलौर से चार लोगों को उठाया हुआ है। जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि पुलिस जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें