अंबेहटा। कस्बे के एक विद्यालय की कक्षा सात में पढ़ने वाले तीन दोस्त मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वह घर से किसी दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर निकले थे।
परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि फूलगढ़ गांव निवासी कन्हैया पुत्र रामरतन, खेड़ा अफगान गांव निवासी वंश पुत्र अरविंद और हार्दिक पुत्र दिनेश मंगलवार शाम घर से निकले थे। देर शाम तक भी जब तीनों किशोर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार को तीनों किशोरों के परिजन थाने पहुंचकर जानकारी दी। तीनों की उम्र करीब 13 के आसपास है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। किशोरों के स्कूल और अन्य दोस्तों से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को यह भी नहीं पता कि वह किसके जन्मदिन में जाने के लिए घर से निकले थे। गुमशुदगी दर्ज कर किशोरों की तलाश की जा रही है।