फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक लूट कर भाग रहे चार बदमाश पकड़े, दो फरार

Sat, 10 Jun 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नागल पुलिस द्वारा पकडे़ गए बदमाश
विज्ञापन
नागल। बृहस्पतिवार रात बाइक लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बाइक बरामद कर ली। हालांकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे गोविंद पुत्र प्रेमचंद निवासी हिम्मतनगर थाना सदर बाजार के द्वारा सूचना दी कि नागल गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर गांव भलस्वा ईसापुर के बस अड्डे के पास दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उसकी स्प्लेंडर बाइक लूट ली है। सूचना पर पुलिस ने गांव बडूली के पास घेराबंदी करते हुए पुल के नीचे से लूटी गई बाइक सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
थाने लाकर पूछताछ में बदमाश दीपक पुत्र इंद्राज, टिंकू पुत्र सुरेश, रोहित पुत्र रमेश तथा अजय पुत्र पवन निवासीगण सरकथल हमीद थाना जनकपुरी ने बताया कि मौके से उनके दो साथी फरार हो गए हैं। फरार बदमाश भी उन्हीं के गांव निवासी शिवा पुत्र राजकुमार एवं अमरदीप पुत्र देशराज बताए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया। जबकि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें