फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रूडक़ी लिंक नहर से महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 10 Jun 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद-रूडक़ी लिंक नहर में कुरड़ी गांव के समीप एक महिला का क्षत-विक्षत शव पानी में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। जिसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि मृतक महिला के चेहरे व गर्दन पर घाव के निशान मिले हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुरड़ी गांव के कुछ लोगों ने जंगल की तरफ जाते समय नहर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव पानी में देख पुलिस को सूचना दी। सीओ रामकरन सिंह व प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसपी देहात सागर जैन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 27-28 वर्ष के आसपास होगी। वह महरूम रंग का सलवार सूट पहने है। शव को देखने से वह पांच-छह दिन पुराना लग रहा है। चेहरे व गर्दन पर घाव के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है संभवत किसी ने महिला की हत्या करने के बाद में शव को नहर में फेंक दिया है।



उत्तराखंड के थानों से मांगी गई गुमशुदा महिलाओं की जानकारी

नहर में शव उत्तराखंड की तरफ से बहकर आया है। इसलिए उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, मंगलौर व झबरेड़ा थानों को सूचित कर 28 से 35 साल की गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी मांगी गई है। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है। -सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें