सहारनपुर में ट्रक ओर कार की जोरदार भिड़ंत।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सहारनपुर-नानौता मार्ग पर मंगलवार दोपहर कार ट्रक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजियाबाद और दिल्ली के दो परिवार कार से शाकंभरी मां के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर निवासी मोनू शर्मा (42) अपनी पत्नी ममता शर्मा (36) बेटी सृष्टि (आठ), बेटे लक्ष्य (छह) के अलावा शाहदरा दिल्ली निवासी नरेश शर्मा, उसकी पत्नी वंदना, बेटी शानू (सात) और जिया (पांच) के साथ कार द्वारा शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए गए थे।
मंगलवार दोपहर को यह परिवार कार से गाजियाबाद लौट रहा था। कार को मोनू चला रहा था। नानौता-सहारनपुर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में मोनू, ममता, सृष्टि और शानू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि किसी वाहन को ओवरटेक करने की जल्दबाजी में यह अनहोनी हुई हैं।