फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के चार जीआरपी थाने हो चुके आईएसओ प्रमाणित : डीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जीआरपी डीजी प्रकाश डी ने मंगलवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई और आजमगढ़ जीआरपी थाना आईएसओ प्रमाणित हो चुके हैं। उन्होंने स्टेशन परिसर में जीआरपी की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे बॉडी वार्न कैमरा, टैबलेट, लाउडस्पीकर और अन्य तकनीकी उपकरणों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस थाना पर प्रेसवार्ता में जीआरपी के महानिदेशक प्रकाश डी ने कहा कि जीआरपी ने प्रदेश में 250 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां पूर्व में अधिक घटनाएं हुई हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जा रही है। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत जीआरपी थाने में तैनात दरोगा रीतू तेवतिया को उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने जहर खुरानी गिरोह से भगवान के प्रसाद के रूप में कुछ भी लेने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला, सीओ जीआरपी गाजियाबाद अशोक सिसौदिया, सीओ सहारनपुर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह, मुजफ्फरनगर जीआरपी प्रभारी कुलदीप शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र मीणा, स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल जोगेंद्र, रविंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- क्या है आईएसओ थाना
आईएसओ के प्रबंधक डॉ. दिनेश कन्नोजिया ने बताया कि सहारनपुर के आईएसओ प्रमाणित थाना 9001-2015 में पुलिस की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, शिकायतों के निस्तारण, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित प्रक्रियाओं को तय मानकों के अनुसार संचालित किया जाएगा। इसमें कामकाज के साथ के साथ फीडबैक रजिस्टर, फर्स्ट एड किट समेत शिकायत रजिस्टर आदि मेंटेन करना पड़ता है, जिससे किसी भी प्रकार की शिकायत को तुरंत देखा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें