फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: न्यू गोपालनगर में 42 लाख से बनेंगी चार सड़क, हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
गोपाल नगर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते नगर विधायक राजीव गुंबर व मेयर डॉ़ अजय सिंहव अन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत न्यू गोपालनगर में 42 लाख रुपये से चार सड़कों का निर्माण होगा। इनका शिलान्यास नगर विधायक राजीव गुंबर द्वारा किया गया। राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। पार्टी का संकल्प है कि नगर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों। सड़क, नाली, प्रकाश और स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल और महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम के समन्वय से सहारनपुर में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता विनोद, नरेश धीमान, मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरत्ता, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु, पार्षद राहुल झाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, अमित मित्तल, सागर वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें