सहारनपुर मार्ग पर साइफन के नजदीक सड़क के किनारे अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़े युवक को राहगीरों की मदद द्वारा एंबुलेंस से सीएचसी सुल्तानपुर में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि साइफन के पास सड़क के किनारे एक युवक अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है, जिसे सुल्तानपुर सीएससी में लाया गया है। अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक ने अपना नाम उमेर पुत्र गयूर निवासी ग्राम लौदीपुर थाना बेहट बताया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक बुधवार को दोपहर के समय अपने घर से करीब 600 रुपये लेकर गंगोह स्थित किसी मदरसे में पढ़ने के लिए चला था, लेकिन अपने मदरसे में न जाकर वह साइफन के पास अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा मिला। युवक कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। युवक जिस तरह बातें कर रहा था, उससे लगता है कि संभवत: उसे किसी ने किसी तरह का नशा करा दिया था। जिस कारण वह गंगोह न जाकर सहारनपुर के रास्ते चला गया। सड़क किनारे कैसे पड़ा मिला, इसके बारे में भी युवक कुछ नहीं बता पा रहा है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: हादसे ने छीन लिए दो घरों के चिराग, परिवारों में पसरा मातम, दिल्ली से मसूरी घूमने गए थे तीन दोस्त
पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर कहीं भी किसी भी तरह का चोट आदि का निशान भी नहीं है। पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन सीएससी पहुंच गए थे। पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, मां-बेटे ने मौके पर तोड़ा दम, देखिए तस्वीरें