सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमानए पूर्व विधाय
सहारनपुर। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने देश, प्रदेश के राजनैतिक मुद्दों एवं मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की। सपा सुप्रीमो ने कहा कि अपने वोट की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। भाजपा ने सत्ता गलत इस्तेमाल कर वोटों की चोरी की है।
पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि प्रदेश में वोट चोरी रोकने और उन पर नजर बनाए रखने के लिए जिम्मेदार साथियों को चुनाव का प्रभारी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ स्थित कार्यालय से मॉनिटरिंग की जाए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि वोट बनना, वोट बचाना, वोट डलवाने से लेकर वोट गिनने तक जनता को सतर्क रहना होगा। भाजपा गरीबों का वोट कटवा रही है। सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक माविया अली एवं पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। इस दौरान राहुल भारती, राजकुमार, जसवीर वाल्मीकि, मांगेराम कश्यप, पुष्पेंद्र प्रमुख, आरिफ ख़ान, नरेंद्र कौशिक, आकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।