फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब RLD में होगी इमरान मसूद की एंट्री: 10 सितंबर की बैठक में जुटे पूर्व विधायक, संपर्क में लगे हैं नेता

Fri, 01 Sep 2023 09:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पूर्व विधायक इमरान मसूद ने रालोद की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसा हुआ तो कैराना सीट पर मेरी दावेदारी रहेगी। रालोद नेता संपर्क में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इमरान मसूद, बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निकाले गए कद्दावार नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद से रालोद नेता भी संपर्क साध रहे है। रालोद अपने को पश्चिम यूपी में और अधिक मजबूत करने के लिए इमरान को पार्टी में शामिल कर सकता है। 

विज्ञापन

इमरान का भी कहना है कि रालोद नेता उनसे मिले हैं, साथ ही कहा कि यदि ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर मेरी दावेदारी रहेगी। हालांकि उनका यह भी कहना है 10 सितंबर को बुलाई गई बैठक में ही वो अपने लोगों के साथ गहन विचार विमर्श कर नया फैसला लेंगे।

अपने ब्यानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद के बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद अब राजनीतिक दलों के निगाहें उनके अगले कदम पर लगी है। इसके लिए उन्होंने 10 सितंबर को अपने आवास पर बड़ी बैठक बुलाई है। 

इमरान के कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो फिर से कांग्रेस में जा सकते हैं। वहीं रालोद नेता भी उनसे सम्पर्क साध रहे हैं। हाल में ही रालोद के कुछ नेता उनसे मिले भी हैं। 

सूत्रों का यह भी कहना है कि खुद जयंत चौधरी भी उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराना चाहते हैं, ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम में रालोद को और अधिक ताकत मिल सके। सूत्रों का यह भी कहना है कि विगत दिनों दिल्ली में जयंत चौधरी और इमरान मसूद की औपचारिक मुलाकात भी हुई थी।
विज्ञापन

इमरान मसूद का भी कहना कि रालोद नेताओं ने उनसे सम्पर्क किया है। फिलहाल मैं आवास पर होने वाले बैठक की तैयारी में जुटा हूं। इसी बैठक में अपनों से मशवरा कर अगले कदम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें