फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धर्मशाला और स्कूलों में रुकेगी फोर्स, पुलिस तलाश रही जगह

Tue, 07 Apr 2026 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। दूसरे जिलों से आने वाली पुलिस फोर्स के ठहरने की व्यवस्था बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम से एक दिन पहले ही जिले में भारी पुलिस फोर्स पहुंचेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में फोर्स के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। बिहारीगढ़, गागलहेड़ी, कोतवाली मंडी, शहर कोतवाली, देहात कोतवाली क्षेत्र में आने वाली धर्मशालाओं, बैंक्वेट हॉल, स्कूलों और अन्य उपयुक्त भवनों को चिह्नित किया जा रहा है। वहां उपलब्ध कमरों की संख्या, बड़े हाल, शौचालय, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं परखी जा रही है। इस सूची के आधार पर फोर्स की तैनाती और उनके ठहरने की अंतिम व्यवस्था तय की जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि फोर्स को ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उधर, एसएसपी अभिनंदन सिंह का कहना है कि कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है, ताकि वीवीआईपी दौरे के दौरान कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें