सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में बिजली जरूरी है। निजीकरण के विरोध में घंटाघर स्थित बिजली घर में अधिकारियों और कर्मियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा।
संघर्ष समिति के कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का लक्ष्य बिजली को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखते हुए ही पूरा किया जा सकता है। किसानों, उपभोक्ताओं और बिजली कर्मियों की आगामी 22 जून को लखनऊ में महापंचायत होगी। इस बिजली महापंचायत में प्रधानमंत्री के विकसित भारत का लक्ष्य और सार्वजनिक क्षेत्र में बिजली एक महत्वपूर्ण विषय होगा। बिजली महापंचायत का खुला निमंत्रण ऊर्जा मंत्री को भी दिया गया है। ऊर्जा मंत्री बिजली महापंचायत में ससम्मान आमंत्रित है। वह बयान देने के बजाय बिजली महापंचायत में आकर बताएं कि बिजली के निजीकरण से किस प्रकार किसानों, उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों का भला होने जा रहा है। झूठे आंकड़े और बिजली कर्मियों को धमकी देकर निजीकरण नहीं किया जा सकता।
- आज बाधित रहेगी आपूर्ति
सहारनपुर। बिजनेस प्लान के तहत पेपर मिल रोड फाटक पर 100 केवी का परिवर्तक स्थापित करने का कार्य होगा। इसके लिए 12 जून को आपूर्ति बाधित रहेगी। पेपर मिल कालोनी फीडर से पोषित क्षेत्रों विनय विहार, सीपीपीआरआई, इंद्रा कॉलोनी, हिम्मत नगर, ब्रिजेश नगर, कांशीराम, अनमोल विहार, सीतापुरी, आदि में सुबह साढ़े दस से दोपहर 12.30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह राज विहार से संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति दोपहर तीन से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी।