फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल कैंप के लिए 24 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 15 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फुटबाल कैंप में चयन के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में 23 से 30 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम के चयन के लिए शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। मंडलीय ट्रायल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडलीय कैंप के लिए कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कैंप के बाद 16 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी। कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में समीर खान, अनुज कुमार, योगेश, सौरव बालियान, सुजा, अभिषेक चौहान, अभिषेक राज सिंह, कार्तिक, अश्वनी, गौरव, अकरम, सरफराज, अंकित, अजय राणा, जाफर, भरत रावत, बसर, इसरार, गौतम, हर्षित, आशीष और महेश कुमार शामिल हैं। चयनकर्ताओं में समीर खान, नीरज पराशर, रंजीव सैनी, तनवीर अहमद और सचिव अब्दुल अहद शामिल रहे।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें