छापा मारती खाद्य सुरक्षा की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बाजोरिया रोड पर तीन दुकानों पर छापा मारकर छापा मारकर तीन सैंपल लिए। सरसों के तेल की दुकान में सरसों की पेराई की मशीन लगी मिली, तेल बिकता मिला, लेकिन पेराई कभी नहीं होना बताया गया।
जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर ईद के त्यौहार के मद्देनजर शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में बाजोरिया रोड पर छापा मारा। सबसे पहले नारायण ऑयल पेराई सेंटर पर पहुंची।
वहां तेल तो रखा हुआ मिला, मशीनें भी लगी हुई मिलीं, लेकिन मशीनें बंद पड़ी हुईं थीं पेराई कभी नहीं हुई। पूछने पर दुकान मालिक नीरज ने बताया कि वह बाहर से तेल लाकर यहां बेचा जा रहा है। टीम ने सरसों के तेल का सैंपल ले लिया।
इसके बाद गुल बहार प्रोविजन स्टोर से कचरी का नमूना लिया तथा देहरादून चौक स्थित साईं स्वीट्स से सफेद रसगुल्ले का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार की देखरेख में छापामार कार्रवाई की जा रही है। ईद के त्योहार तक कार्रवाई जारी रहेगी।