नागल में नमकिन की फैक्ट्री में कार्यवाही करती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। सोमवार को सदर व देवबंद तहसील में छापा मारकर 15 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य (ग्रेड-2) पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने बलियाखेड़ी में खोया व दूध का नमूना लिया। इसके बाद नागल में नमकीन की फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई करते हुए एक लाख 39 हजार रुपये की 995 किलो नमकीन सीज की, साथ ही जांच के लिए नमूना लिया गया। इनके अलावा नमकीन थोक विक्रेता के यहां से नमकीन, किशमिश का सैंपल भरा। यहां से टीम देवबंद के राजुपुरा पहुंची। यहां कई दुकानों पर छापे की कार्रवाई की और छेना रसगुल्ला का नमूना लिया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, रणधीर सिंह यादव, संजीत, संदीप, महावीर प्रेमी, रामजीत, महेंद्र नाथ यादव, कुलदीप, अमित आदि रहे।