फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेपर मिल स्थित खाद्य विभाग कार्यालय कार्यबहिर्कार कर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स, आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पेपर मिल रोड स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए मंडलीय अध्यक्ष अरविंद कुमार राठी ने कहा कि खाद्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की एएमओ पद को राजपत्रित करने, पीडीएस कंट्रोल आर्डर में मार्केटिंग इंस्पेक्टर को शामिल करने सहित अन्य मांगें हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये मांगें नहीं मानी गईं तो कार्य बहिष्कार बेमियादी हो जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ब्लाक गोदामों से ना तो खाद्यान्न प्राप्त किया जाएग और ना ही निर्गमन किया जाएगा। इस दौरान धान खरीद भी पूर्णतया बंद रहेगी। इन मांगों को लेकर 18 दिसंबर को लखनऊ स्थित खाद्यायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अरुण कुमार टैग, अजय कुमार टंडन, मुकेश कुमार, अमित यादव, अंकित कुमार, अशोक जोशी, नीलम पांडेय, दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें