फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे का कहर, सड़क हादसों में दो राज मिस्त्री और छात्र की मौत

Sun, 17 Dec 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/सहारनपुर। कोहरा कहर बरपाने लगा है। कोहरे के दौरान कोतवाली गंगोह क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में कक्षा 11 के छात्र और दो राज मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि छात्र के भाई सहित चार लोग घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी अकरम (26) और साबिर (18) राज मिस्त्री थे। शनिवार सुबह घने कोहरे में दोनों बाइक से गंगोह आ रहे थे। वह जब गंगोह-करनाल मार्ग स्थित गांव कलालहटी के पास पहुंचे तो 22 टायरा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस और राहगीर दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
वहीं, कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी कक्षा 11 का छात्र अनस (17) व कक्षा में दस पढ़ने वाला उसका छोटा भाई अनम (15) पुत्र दिलशाद बाइक गंगोह स्थित एचआर इंटर कॉलेज जा रहे थे। वह जब गंगोह-अंबेहटा मार्ग पर गांव बीराखेड़ी के पास पहुंचे तो बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में अनस की मौत हो गई, जबकि अनम गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह कोहरे की वजह से करनाल मार्ग स्थित गांव मोहडा के पास कोहरे की वजह से कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें मोहडा निवासी श्याम सिंह (78), सुनील (48) और परविंदर (48) घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम का कहना है कि एक हादसे में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। छात्रों की बाइक में टक्कर मारने वाला चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें