फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नई चिकित्सा पद्धति से लंबे समय तक जिंदगी जी सकेंगे कैंसर रोगी

Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर नंदन वार्ष्णेय ने कहा कि गंभीर कैंसर रोगियों के उपचार में नई क्रांति आई है। इन नई पद्धतियों से कैंसर रोगी लंबे समय तक जिंदगी जी सकते हैं। पहले कैंसर के इलाज में मरीज छह महीने ही जीवित रह पाते थे।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित हुई। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर नंदन वार्ष्णेय ने बताया कि कैंसर बीमारी सबसे बड़ी वजह धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन है। अब कार-टी, जीन थैरेपी, टार्गेटेड थैरेपी आदि नई पद्धतियों से कैंसर रोगी का जीवन पहले से कई गुना ज्यादा हो गया है। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कथूरिया ने आंत की बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस और प्रोस्टेटाइटिस के नवीनतम इलाज की जानकारी दी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने कहा कि सभी मरीजों को सस्ता इलाज मिलना चाहिए। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. सौम्य जैन, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. अमरजीत पोपली, डॉ. मोहन पांडेय, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. महेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
महिला रोग विशेषज्ञ के निधन पर शोक जताया
कार्यशाला में आईएमए की युवा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्या शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। इसके बाद सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें