फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा, दोपहर में रही चटक धूप

विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे और ठिठुरती ठंड में जाता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में शुक्रवार को फिर से मौसम के मिजाज ने सबको चौंका दिया। सर्द हवाओं के साथ सुबह पांच बजे से दस बजे तक शहर घने कोहरे से ढका रहा। ऐसे मौसम में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी रही। उन्हें स्कूल ले जाने वाले अभिभावक भी परेशान रहे। मगर दस बजे के बाद चटक धूप निकलने पर काफी राहत मिली। शाम को पांच बजे के बाद से फिर सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौसम के ऐसे मिजाज के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय सर्द हवाओं का असर सबसे अधिक रहा। सुबह नौ बजे तक हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। दोपहर तक यह गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई। हालांकि शाम को फिर से हवा की गति तेज हो गई और यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।
मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि भले ही दोपहर में खिलखिलाती धूप रही हो और अधिकतम तापमान बढ़ा हो। मगर आने वाले कुछ दिनों में सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे के हालात रहेंगे। इसलिए मौसम के बदलते मिजाज से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
तिथि अधिकतम न्यूनतम
---------------------------------------------------------
10 जनवरी 16.2 4.5
09 जनवरी 14 5.0
08 जनवरी 12 7.0
07 जनवरी 13.5 10
05 जनवरी 15 05
04 जनवरी 17 07
03 जनवरी 21.5 07
--------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें