फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाढ़ ने रोका श्रद्धालुओं का रास्ता, सड़क और पुलिया ध्वस्त

Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पानी बहकर पुरानी पूर्वी यमुना नहर में पहुंचा पुलिया का लिंटर व सीमेंट का बंबा। संवाद
विज्ञापन
शाकंभरी/बेहट/मिर्जापुर। पहाड़ से लेकर मैदान क्षेत्र में हुई तेज बारिश आफत बन रही है। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी की बरसाती नदी में आए पानी के बहाव ने दो घंटे तक श्रद्धालुओं का रास्ता रोके रखा। बरसाती नाले में उफान के बाद अब्दुलापुर को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली पुलिया बह गई और सड़क का हिस्सा ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में घाड़ क्षेत्र की सभी नदियां रौद्र रूप दिखा रही हैं। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों की बाढ़ चौकी से पानी के तेज बहाव की सूचना मिलने पर शाकंभरी चौकी पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को 11 बजे भूरादेव पर ही रोके रखा। दो घंटे बाद दोपहर एक बजे पानी कम होने के बाद ही मां के दर्शनों को पैदल ही जाने दिया। हालांकि इस दौरान कुछ श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर भी नदी के पार करते दिखाई दिए। गांव अब्दुल्लापुर को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले तीन किमी लंबे सड़क मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर के किनारे पुलिया बह गई और सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।
पुलिया ध्वस्त होने से छह हजार की आबादी वाले इस गांव का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। दूसरा विकल्प गांव वालों के पास बेलका माफी गांव से घूमकर आने का है, लेकिन उस खड़ंजा मार्ग पर भी कटाव हुआ है। क्षेत्र की अन्य बरसाती नदियों नौगांवा, शाहपुर गाड़ा रपटा, पाडली नदी में पानी का तेज बहाव आया।

पानी बहकर पुरानी पूर्वी यमुना नहर में पहुंचा पुलिया का लिंटर व सीमेंट का बंबा। संवाद

पानी बहकर पुरानी पूर्वी यमुना नहर में पहुंचा पुलिया का लिंटर व सीमेंट का बंबा। संवाद

पानी बहकर पुरानी पूर्वी यमुना नहर में पहुंचा पुलिया का लिंटर व सीमेंट का बंबा। संवाद

पानी बहकर पुरानी पूर्वी यमुना नहर में पहुंचा पुलिया का लिंटर व सीमेंट का बंबा। संवाद

पानी बहकर पुरानी पूर्वी यमुना नहर में पहुंचा पुलिया का लिंटर व सीमेंट का बंबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें