फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैडम ! खुद ही देख लो, हम कैसी जिंदगी काट रहे’

विज्ञापन
कीचड़ भरी सड़को पर निरीक्षण करती नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। निरीक्षण करने के लिए रामविहार कॉलोनी और गणेश विहार कॉलोनी पहुंचीं नगरायुक्त गजल भारद्वाज कॉलोनियों की हालत देखकर हैरान रह र्गइं। वहां रह रहे लोगों ने कहा मैडम आप खुद ही देख लो हम कैसे रह रहे हैं। इसके बाद वह खुद कीचड़ भरी सड़कों पर घूमीं और कॉलोनियों की बदहाली को देखा। स्थानीय लोगों ने नगरायुक्त को कॉलोनी की समस्याओं की जानकारी देते हुए निस्तारण कराने की मांग की। नगरायुक्त ने साथ चल रहे संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि उक्त कॉलोनियों की समस्या जल्द दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगरायुक्त शनिवार को वार्ड 18 की राम विहार और गणेश विहार कॉलोनियों में पहुंची। उन्होंने अपर नगरायुक्त राजेश यादव सहित निगम अधिकारियों को साथ लेकर दोनों कॉलोनियों की गलियों का भ्रमण किया। उन्हें कई गलियां कच्ची मिली, जिन पर बारिश का पानी भरा हुआ था और कीचड़ हो रहा था। यहां खाली पड़े प्लॉटों में जलभराव भी देखा। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि वह जलभराव की समस्या से परेशान हैं। कच्ची सड़कों पर कीचड़ में चलना मुश्किल रहता है। किस तरह की जिंदगी काट रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने नगरायुक्त को बताया कि वार्ड 18 की जल निकासी के लिए दो पंप वहां स्थायी रूप से लगाए गए हैं। पार्षद प्रदीप पंवार का कहना था कि बराबर के वार्ड 26 की कुछ गलियां काफी ऊंची होने के कारण उनके वार्ड की गलियां काफी नीचे आ गईं हैं, जिससे जलभराव की समस्या काफी बढ़ गई है। नगरायुक्त ने ऊंची-नीची गलियां देखकर निर्माण विभाग से पूछा कि गलियां बनाते समय अन्य गलियों की जल निकासी का ध्यान क्यों नहीं रखा गया? अवर अभियंता अनूप सिंह ने नगरायुक्त को बताया कि यह क्षेत्र पहले से अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा निचला इलाका है। इस क्षेत्र की जलनिकासी के लिए एक नाले की आवश्यकता है। इस पर नगरायुक्त ने अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव को जल निकासी के लिए नाले का नजरी नक्शा बनाने के निर्देश दिए। स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा व सुनील त्यागी सहित क्षेत्रीय लोगों ने वार्ड का भ्रमण कर उनकी समस्याओं को जानने के लिए नगरायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी वर्षों की समस्या का समाधान होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, अधिशासी अभियंता जलकल सुशील सिंघल, सहायक अभियंता निर्माण रजनीश मित्तल, अवर अभियंता देशांतर, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक सुधाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें