शहर में भाजपाइयों ने बांटे भगवा ध्वज
सहारनपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर महानगर में भाजपाइयों ने भगवा ध्वज वितरित किए। लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों पर ध्वज लगाने का आह्वान किया।
बुधवार को महानगर महामंत्री किशोर शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट तिराहे से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रत्येक दुकानदार से अपनी दुकान पर भगवा ध्वज लगाने का आग्रह किया और ध्वज सौंपा। किशोर शर्मा ने कहा कि बुधवार को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जो कि विश्व के सभी हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा महापर्व है। इसी के उपलक्ष्य में ध्वज बांटे गए। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राजू पंडित व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने लोगों से बुधवार को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। इस दौरान पार्षद संजय गर्ग, दिग्विजय राणा, नरेश रावत, अजय शर्मा, अपूर्व रोड, हितेश शर्मा मौजूद रहे।