फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजकीय आईटीआई देवबंद में शुरू होंगी पांच नई ट्रेड, वर्कशॉप भी बनेगी

Fri, 29 Sep 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई देवबंद।
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय आईटीआई देवबंद में पांच नई ट्रेड शुरू होंगी। इनमें रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक आदि शामिल हैं। नई ट्रेड नए जमाने की जरूरतों को देखते हुए लागू की जा रहीं हैं। इसके अलावा आईटीआई परिसर में नई ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक वर्कशॉप भी बनेगी, जो वातानुकूलित होगी।
विज्ञापन

देवबंद में राजकीय आईटीआई की स्थापना 2006 में हुई थी। तब से यह आईटीआई लगातार नए प्रशिक्षु तैयार कर रही है। यहां कुल 12 ट्रेड संचालित हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक, बिजली मिस्त्री, मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर), ड्रॉफ्टमैन(मैकेनिकल), मैकेनिक उपभोक्ता इलेक्ट्रिक्स उपकरण, सूचना संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रख रखाव, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर जनरल, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, पोशाक बनाना, फैशन डिजाइनिंग एवं प्रौद्योगिकी शामिल हैं। यह 12 महीने से 24 महीने तक की ट्रेड है। 18 साल में सैकड़ों विद्यार्थी आईटीआई से पढ़ाई और प्रशिक्षण पाकर निकले हैं, लेकिन सरकार अब इस आईटीआई में पांच नई ट्रेड शुरू करने जा रही है। यह ट्रेड मौजूदा दौर में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही हैं। इनके अलावा एक अल्पकालीन ट्रेड भी शुरू होने जा रही है, जो बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल जूनियर टेक्नीशियन की है।
शुरू होने वाली पांच नई ट्रेड
-इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैनुफैक्चरिंग टेक्नीशियन
-मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल
-आर्टिसन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स
-एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन
-मैन्युफैक्चरिंग प्राॅसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन
जलभराव के कारण वर्कशॉप का कार्य रुका
देवबंद आईटीआई में जिस जगह का चयन वर्कशॉप के लिए किया गया है। वहां बरसात का पानी भरा हुआ है। यहां वर्कशॉप के बिल्डिंग निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिनमें पानी भर गया। इसकी वजह से निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन

आईटीआई देवबंद में पांच नई ट्रेड मिली हैं। इनके लिए वर्कशॉप बनाई जानी है, लेकिन जलभराव के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। अक्तूबर में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- कपिल कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें