सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पटाखों की दुकानें नहीं लगने दी जाएगी। अस्थाई लाइसेंस धारकों को पटाखों की दुकानों को लगाने के लिए महानगर में पांच स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा किसी अन्य स्थान पर पटाखों की दुकान नहीं लगने दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अस्थाई लाइसेंस वाले दुकानदार को एलाट हुए स्थान
- - मंडी समिति परिसर
- - साउथ सिटी मैदान
- - गांधी पार्क मैदान
- - सर्किट हाउस के सामने वाला मैदान
- - राजकीय इंटर कालेज के मैदान